सुजानगंज /जौनपुर/क्षेत्र के जमालपट्टी बेलवार में पांच लोगो को धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि धर्मांतरण करा रहे गोकुल कुमार पुत्र अमरनाथ ग्राम महरूपुर थाना मछली शहर, रामधनी पुत्र राम लोटन ग्राम अरुवांवा थाना सिकरारा, प्रिंस कुमार पुत्र राम कमल ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज, शिवकुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुईधरा थाना सुजानगंज,आद्या प्रसाद पुत्र सुखरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज द्वारा स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर हिंदू धर्म के बारे में बुरा भला बताते हुए ईसाई धर्म की प्रशंसा करते हुए लोगों को हिंदू धर्म से इसाई धर्म में आने के लिए उकसा रहे थे। पांच लोगों को 09 बाइबिल, पत्रक समेत अन्य ईसाई धर्म से संबंधित कागजात के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



