उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सीतापुर दौरा खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा। खैराबाद ब्लॉक के बहुउद्देशीय हॉल में दोपहर 2 बजे होने वाले घरौनी वितरण कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति निर्धारित थी।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाभार्थियों को घरौनी के दस्तावेज प्रदान किए। डिप्टी सीएम की अनुपस्थिति में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने अन्य नेताओं और जिला अधिकारियों के साथ मंच से घरौनी का वितरण किया सुबह से ही जिला प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटी थी। भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता हेलीपैड पर उनके स्वागत के लिए एकत्र थे। हालांकि, मौसम खराब होने और हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिलने के कारण डिप्टी सीएम लखनऊ से सीतापुर नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना मिलने पर भाजपा सुबह से ही जिला प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटी थी। भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता हेलीपैड पर उनके स्वागत के लिए एकत्र थे। हालांकि, मौसम खराब होने और हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिलने के कारण डिप्टी सीएम लखनऊ से सीतापुर नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



