हमीरपुर ब्यूरो :– विकास खण्ड सुमेरपुर के टेंढा गाँव में नमामि गंगे योजना की बनी टंकी में कोई आपरेटर न होने से पानी किसानो के खलिहानों में भर गया है। पानी भर जाने से किसानो के समक्ष धान की फसल रखने के लिये समस्या खड़ी हो गयी है।




ग्राम टेढा के किसान कमल यादव, कन्हैया, राममिलन यादव, हरिशंकर, राममनोहर दीप सिंह, शंकर गुप्ता, अगर यादव आदि ने बताया कि गाँव में नमामि गंगे योजना के तहत बनी टंकी में कोई आपरेटर न होने से टंकी से पानी लगातार बहता रहता है। किसानों का कहना है टंकी के पानी से उनके खलिहानों में जल भराव हो गया है।खैरियत यह रही कि धान की फसल अभी खलिहानों में नही रखी गई भी वरना बरबाद हो जाती। किसानो ने बताया कि जल भराव हो जाने से अब उनके सामने धान की फसल रखने की समस्या पैदा हो गयी है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



