





लखनऊ
वृहद पौध रोपण के साथ मनाया गया – नीरू स्मृति हिन्दी दिवस



सेंट जोसेफ समूह में सधन वृक्षारोपण के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस
हिन्दी विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा – पुष्पलता अग्रवाल
हिंदी माथे की बिंदी – पुष्पलता अग्रवाल
लखनऊ. राष्ट्रभाषा हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और उसको विशेष सम्मान प्रदान करने के लिये पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में राजधानी के सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोेड, रूचिखण्ड आदि शाखाओं में हिन्दी दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा सधन पौधरोपण कर अपने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।
हिन्दी दिवस की विशेषता थी कि इसी दिन सन् 1987 में नीरू मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में सेंट जोसेफ विद्यालय की स्थापना हुयी थी। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह में हिन्दी दिवस को नीरू स्मृति हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी दिवस के अवसर पर बच्चों के लिये अनेक साहित्यिक प्रतियोगिताओं जैसे हिन्दी काव्य पाठ, वाद-विवाद आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर शिक्षाविद्, प्रसिद्ध समाजसेवी व सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष ने नीरू मेमोनियल हिन्दी दिवस की बधाई देते हुये कहा कि हिन्दी विश्व की सभी भाषाओं में सर्वाधिक वैज्ञानिक व परिमार्जित भाषा है। हमें इस पर गर्व करना चाहिये। जो राष्ट्र भाषा के साथ हमारी अपनी मातृभाषा भी है।
वही प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि हिंयी माषा को उचित स्थान व सम्मान दिलाना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे देश के मष्तक पर बिंदी के समान सर्वोच्च स्थान पर है। इस अवसर पर सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



