सोनभद्र.
अयोध्या राम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को 1 साल पूरा हो रहा है. इस अवसर पर आज पोष शुक्ल द्वादशी प्रतिष्ठा द्वादशी मनाई जाएगी. यह महोत्सव 13 जनवरी तक होगा. जिसमें तीनों दिन विभिन्न आयोजन होंगे. समारोह का शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधि विधान से रामलला का अभिषेक किया था उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा. अभिषेक पूजन के बाद दोपहर में रामलला की महा आरती होगी. पिछले वर्ष 22 जनवरी को ही रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ था. इन तीन दिनों में पांच स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे. इस आयोजन के लिए यज्ञ मंडप, राम जन्मभूमि मंदिर का आंतरिक हिस्सा, यात्री सुविधा केंद्र और अंगद टीला पर विशेष कार्यक्रम होंगे. अंगद टीला पर आम जनता को बिना रोक-टोक के प्रवेश मिलेगा, जहां तीन से चार प्रकार के कार्यक्रम होंगे. यहां 6 घंटे की अवधि में 2000 मंत्रों का उच्चारण और अग्नि देवता को आहुतियां दी जाएगी. इस दौरान हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम और भगवान राम का बीज मंत्र का पाठ भी होगा. इसके अलावा मंदिर में शाम को राग सेवा पेश की जाएगी, जिसमें स्थानीय, प्रांतीय और अखिल भारतीय स्तर के गायकों और वादकों का गायन होगा. राज सेवा का शुभारंभ भारत रत्न लता मंगेशकर द्वारा रिकॉर्डेड उनकी अंतिम कंपोजिशन श्री राम स्तुति श्लोक की आदर स्वरूप प्रस्तुति से होगा. श्री राम राग सेवा में प्रभु श्री रामलला सरकार की महिमा में भजनों रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर जाएगा.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



