

लखनऊ
*विधायक राजेश्वर सिंह ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात,हुई खास विषय पर चर्चा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने की मुलाकात। सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों, मातृशक्ति एवं युवा सशक्तिकरण के संकल्पों, डिजिटल शिक्षा की क्रांतिकारी पहल तथा सांस्कृतिक नवजागरण की अभ्युदयकारी योजनाओं से अवगत कराया।
साथ ही, लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात के समय उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या, नालों के अवरोध एवं सड़कों पर गड्ढों की स्थिति आदि के सम्बन्ध में नगर निगम तथा नगर विकास विभाग आदि की कार्यप्रणाली पर व्यापक समीक्षा कराकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित कराए जाने का अनुरोध किया।
इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन लखनऊ – कानपुर Elevated Highway के निर्माण की गति को और तीव्र कराए जाने तथा निर्माण के दौरान स्थानीय निवासियों को होने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान कराये जाने हेतु भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं उनकी अध्यक्षता में गठित State Capital Region (SCR) निश्चित ही लखनऊ सहित समीपवर्ती 6 जनपदों में विकास के स्वर्णिम आयाम स्थापित करेगा, इस दृष्टि से SCR Board की बैठक शीघ्र आहूत कराये जाने का अनुरोध भी किया।
योगी का प्रेरक मार्गदर्शन विकास के पथ पर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करता है, सरोजनीनगर की जनभावनाओं को सुनने और अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका पुनः आभार एवं अभिनन्दन!




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



