ब्यूरो बांदा




बांदा- आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया है कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में एक मुस्त समाधान योजना का क्रियान्वन 6 नवंबर 2024 से 5 फरवरी 2025 तक संचालित है।जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त ट्रांपोर्टर/मोटर मालिकों को बड़ी राहत दी गई है। इसमें दो प्रकार के वाहनों का वर्गीकरण कर दिया गया है। जिसमें 7500 किलोग्राम भार वाले समस्त वाहनों का ₹200 परिवहन कार्यालय बांदा में जमा कर करके तथा 7500 किलोग्राम से अधिक भार वाले समस्त वाहनों को ₹500 पंजीयन शुल्क जमा कर करके इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
इसके अंतर्गत कोई भी मोटर मालिक जिसके वाहन का टैक्स जमा नहीं किया गया है।
जिस भी वाहन मालिक के बकाए वाहन टैक्स में (पेनाल्टी)जुर्माना उसके साथ(इंक्लूड) जोड़ दिया गया है,तो ऐसी लगी पेनाल्टी पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस योजना में बहुत कम दिन शेष बचे हैं। अतः वाहन मालिकों से विशेष रूप से अपील है कि इस योजना का लाभ उठाएं और अपना टैक्स पेनाल्टी से मुक्ति पाए। यह जानकारी एआरटीओ परिवहन शंकरजी सिंह के द्वारा जनपद के सभी वाहन मालिकों को दी जाती है कि मात्र 20 दिन शेष रह गए हैं कृपया समय से इस योजना का लाभ उठाएं और पेनाल्टी में शतप्रतिशत छूट प्राप्त करें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



