बुरहानपुर जिले में आज नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण, पहले दिन ही अधिकारियों से मुलाकात कर बैठक आयोजित की गई शहर में चल रही समस्याओं के बारे में, विभागों में क्या चल रहा है, जिले में क्या क्या नवाचार हुए है और किस नवाचार कर कार्य प्रगति पर है इन सभी के बारे में चर्चा कर स्थिति को जाना, साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों से वन टू वन किया नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह डिंडोरी से बुरहानपुर स्थानांनतरित होकर आए है, पहले दिन ही मीडिया से की मुलाकात मिडीया के सवालों पर कहा कि आज जॉइनिंग हुई है शहर के माहौल को समझकर और कार्य की स्थिति के अनुसार आगे की रणनीति तैयार कर कार्य किए जायेगें, बुरहानपुर जिला केला के नवाचार के लिए जाना जाता है कैसे अन्य कलेक्टरो ने कार्य किया है उसी तर्ज पर केले के नवाचार को और आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



