चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर जनपद में आज 19 दिसंबर को जिंदपुर स्थित टूल प्लाजा का मैनेजर ने हवन पूजन किया।
जहां आपको बताते चलें कि जनपद के बांदा टांडा मार्ग पर लगातार कई वर्षों से संचालित सुरेंद्र कुमार शुक्ला टूल प्लाजा के मैनेजर ने जानकारी दिया है कि प्लाजा लगातार कई वर्षों से एक ही संस्था के पास है और पुनः अब एक साल के लिए पुरानी संस्था सुरेंद्र कुमार शुक्ला टूल प्लाजा के पास आ गया है।जहां एक ही कंपनी को पुनः प्लाजा मिलने पर मैनेजर रंजन झा ने आज सुबह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर टूल प्लाजा का हवन पूजन किया तथा पुरानी कंपनी को टूल प्लाजा मिलने से प्लाजा में कार्य कर रहे कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली।वहीं मैनेजर श्री झा ने बताया कि प्लाजा में एनएचआई के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार ही सारे कर्मचारी कार्य करेंगे।जहां इस अवसर पर पंकज शुक्ला के साथ प्लाजा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



