ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर नई बस्ती के पास लेडिय़ापुरा में सोमवार को अपराह्न हाईटेंशन तारों में आग लग गयी। आग लगने से पूरे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। यहां तक कि यहां से निकल रहे लोगों ने किसी प्रकार अपनी जान बचायी। आग लगने के बाद तारों से पटाखों की तरह आवाजें आती रहीं और तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को बंध किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुयी, तब बच्चों के स्कूल जाने का समय रहा था। गनीमत रही कि लोगों ने मौके पर सतर्कता दिखायी। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



