ब्यूरो चीफ महोबा।
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंशल के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध जुआ/सट्टा पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनांक 13.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ राधेश्याम वर्मा द्वारा गठित की गई उ0नि0 अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर रुपयों-पैसों से हार-जीत की बाजी लगा जुआ खेल रहे 05 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1.रामनरायण पुत्र रामप्रसाद राजपूत उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम उमरई थाना महोबकंठ जनपद महोबा 2.भज्जू पुत्र बद्रीप्रसाद राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरई थाना महोबकंठ जनपद महोबा 3.निर्देश पुत्र नारायण राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उमरई थाना महोबकंठ जनपद महोबा 4.कृष्णकान्त पुत्र विनोद चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चमर्रा थाना महोबकंठ जनपद महोबा 5.अजीत मोहम्मद पुत्र सिकन्दर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरई थाना महोबकंठ जनपद महोबा को ग्राम उमरई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से जामातलाशी 830 रूपये, मालफड़ 1340 रुपये व 52 अदद ताश पत्ता बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना महोबकंठ में मु0अ0सं0 193/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई ।




गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अनुज कुमार सिंह
2. का0 सौरभ सिंह
3. का0 श्यामू कुमार
4. का0 अजय कोरी

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



