हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क की साफ-सफाई कर रचनात्मक कार्य का संदेश दिया।
राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आवाहन पर समस्त उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा आज रचनात्मक कार्य किये गये। जिसमें हमीरपुर जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता व मौदहा नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क की साफ-सफाई करने के बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि संघर्ष करना, लोगों के लिये लड़ना, सेवा करना एवं रचनात्मक कार्य करना ही आम आदमी पार्टी की पहचान है। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाकोषाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र, छात्रविंग के प्रदेश सचिव आदित्य प्रजापति, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, अनिल विश्वकर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



