“*सिंगरौली मे चोरों के हौसले बुलंद प्रशासन परेशान शासकीय आईटीआई कॉलेज पचौर सीसीटीवी रिपेयर से 25 000 रुपए लेकर फरार”*
ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली :-दैनिक चर्चा आज की:-दिनेश तिवारी’
सिंगरौली:जिले में एक तरफ प्रशासन नशा मुक्ति अभियान चला रहा है आए दिन नशाखोरी के खिलाफ अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ लूटपाट, मारपीट जैसे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस प्रशासन भी इन अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
जिला मुख्यालय के शासकीय आइटीआई कालेज पचौर में सीसीटीवी रिपेयरिंग का काम कर वापस लौट रहे रामविलास शाह पिता राजलाल शाह ग्राम अमिलिया पोस्ट कर्सुआलाल थाना माड़ा आइटीआई गेट के सामने निकलते समय पल्सर में सवार दो युवको ने पीड़ित से पैसे मांगे ड्रग हिरोइन पीने के लिए मना करने और पैसे आफिस में आकर देने को कहा पीड़ित ने पैसे ना देने पर पल्सर में सवार लोगो ने रामबिलास की गाड़ी की चाभी निकाल ली और रामबिलास के साथ मारपीट करने लगे दोनो पल्सर में सवार युवको ने पीड़ित का हाँथ मरोड़ते हुए उसके जेब में रखे पैसे पचीस हजार रुपये निकाल लिए ,लूटेरों ने स्कूटी को भी लूटने का भरपूर प्रयास किया था मगर पच्चीस हजार रुपये मिलते ही जान से मारने की धमकी देते हुए लूटेरे फरार हो गए,लूटेरों ने जाते समय पुलिस को उक्त घटना की जानकारी ना बताने को कहा और बोले की पुलिस से यदि शिकायत करोगे तो हम लोग तुम्हे जान से मार देगे ,उक्त घटना रात को लगभग 7:15 बजे की बताई जा रही है पीड़ित अपनी जान बचाकर किसी तरह से घटना स्थल से भागा और आप वीती घटना को कोतवाली थाने में जाकर लिखित में शिकायत दर्ज किया देर रात होने की वजह से पीड़ित की शिकायत पुलिस ने थाने में दर्ज नहीं की है और सुबह वापस आने को कहा पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ था । पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि इस तरह के वारदात अशोभनीय है हमें जल्द न्याय दिलाया जाय और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाय।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



