एक भी बच्चा छूट गया,संकल्प हमारा टूट गया।
दो बूँद हर बार,ताकि जीत रहे बरकरार।
ब्यूरो बांदा




बांदा- आज दिनांक 08.12.2024 को सधन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप द्वारा पी०पी०सी० स्थित बूथ में नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियों की ड्राप पिलाकर किया गया ।
डा० अनिल कुमार श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,बांदा द्वारा बताया गया कि सघन पल्स पोलियो अभियान दिनांक08.12.2024 को बूथ दिवस एवं 09.12.2024 से 13.12. 2024 तक घर-घर भ्रमण कार्यक्रम चलाया जायेगा।दिनांक-16.12.2024 को बूथ एवं घर-घर कार्य के दौरान पोलियो ड्राप से छूटे हुये बच्चों को बी-टीम द्वारा पोलियो ड्राप पिलायी जायेगी। इस हेतु पूरे जनपद में 1024 बूथ बनाये गये हैं एवं घर-घर भ्रमण हेतु 633 टीमें बनायी गयी हैं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाडी व शिक्षा विभाग तथा स्वैच्छिक संगठन के कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक लगाये गये हैं।
बांदा जिले में रविवार, 08, दिसम्बर 2024 को 0-5 वर्ष के नौनिहालों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई गयी। माता-पिता से अपील की गयी की वह 0-5 वर्ष के बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। पोलियो की बीमारी से भारत मुक्त हो चुका है लेकिन पोलियो का वायरस पडोसी देशों में विद्यमान होने के कारण एहतियात के त्तौर पर हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है।
डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 287282 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाया जाना है। आप सभी जनपद वासियों से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अपील करता है कि हमारी पोलियो टीम को सहयोग दें तथा अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की दया पिलाने का कष्ट करें ताकि हम अपने देश को पोलियो मुक्त रख सकें ।
इस मौके पर डा० सुनीता सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा० अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० विजय शंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वंयसेवी संस्था से पत्रकार सुनील सक्सेना, गणेश पाण्डेय आर०सी० यूनीसेफ,कुशल यादव डी०पी०एम० एन०एच०एम०,श्रीमती राधा शर्मा ए०आर०ओ०(आर०आई०),रोहित कुमार सिंह वी०सी०सी०एम०,यू०एन०डी० पी०, डब्लू०एच०ओ० प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



