

भारत में हर राज्य में शारदीय नवरात्रि की होती है धूम क्योंकि मां का कलश स्थापना के साथ मूर्ति की स्थापना हार गले चौराहे पर किए जाते हैं 9 दिनों तक देवी की उपासना की जाती है और गरबे के रूप में मा को नमन किया जाता है । तहजीब की नगरी लखनऊ में हर पंडाल में आपको माता की चौकी दिखेगी । इसी क्रम में मां दुर्गा सेवा ट्रस्ट द्वारा लखनऊ में पूजन के साथ डांडिया, भंडारे, भजन संध्या और जागरण का आयोजन किया गया। तृतीया शारदीय नवरात्रि उत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन ( दिनांक 29.09.25 से 01.09.25) तक माधव ग्रीन विस्तार में बहुत ही भव्य और दिव्य पूजा पाठ और भजन संध्या, महानिशा पूजा, भगवती जागरण, डांडिया उत्सव का बहुत ही शानदार और जानदार प्रोग्राम हुआ l




जिसमें सोसाइटी के सभी लोग माताएं बहने बच्चों और वरिष्ठजन ने बहुत आनंद और सहयोग प्रदान किया गया l

दिनांक 01.10.2025 को महा नवमी को हवन पूजन के बाद नव कन्या का पूजन और भोजन कराया गया

आज के कार्यक्रम में योगेश शुक्ला (विधायक बीकेटी) ने माता का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। विधायक योगेश शुक्ला को मां दुर्गा सेवा ट्रस्ट पदाधिकारी ने अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया और सभी समिति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मां दुर्गा सेवा ट्रस्ट के सचिव राकेश सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



