हमीरपुर ब्यूरो :–
बीते सप्ताह पढोरी रेलवे क्रासिंग के निकट हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मौदहा कस्बा के साजन तालाब मुहल्ला निवासी रमैया निषाद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 दिसंबर को पढोरी रेलवे क्रासिंग के निकट उसकी पत्नी महादया को रामबली निषाद पुत्र कोदू ने बाईक से टक्कर मार दी थी जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल फिर कानपुर ले जाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई जिसका शव वह अपने घर लेकर आ गए हैं पीड़ित ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने और कार्यवाही करने की मांग की है जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



