

*जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल कर्वी में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन*
*छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।*
जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की की उपस्थिति में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल कर्वी में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक के नियमों का पालन किया जाए तो दुर्घटना कम होगी, उन्होंने आप बीती भी बताएं कि मेरी सगे संबंधी के साथ ऐसी घटना को दिखा तब अपने छात्र जीवन में मैं बस से यात्रा करता था ।अगर हम ट्रैफिक के नियमों का पालन करें तो दुर्घटना होने से बचा जा सकता है एवं दूसरों को भी बचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि अभिभावक अंडर एज और बिना हेलमेट के गाड़ी बच्चों से न चलाएं। उन्होंने कहा कि लाइसेंस जब मिलता है तब उन्हें ट्रैफिक नियमों को बताया जाता है ट्रैफिक के नियमों को बच्चों को बताएं कहा कि कार चलाते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगाएं । जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि में अति आवश्यक हो तो तभी ट्रेवल्स करें उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों को अपने माता-पिता पास पड़ोस को भी बताएं एवं रोड में स्टैंड ना करें ।जिलाधिकारी ने कहा कि अपने बीच के लोगों द्वारा रोड के किनारे दुकान रख लिया जाता है रोड पर सामान बेचा जाता हैं ऐसा नहीं होना चाहिए कहां की अपने सगे संबंधी को ऐसा करने से रोके व टोक। कहा कि सड़क पर पैदल साइकिल टू व्हीलर फोर व्हीलर के लिए बनाई जाती है कहां की पैदल को प्राथमिकता देना चाहिए कहा कि वॉकिंग ज्यादा करें इससे स्वास्थ्य के लिए कई लाभ होते हैं ।उन्होंने कहा कि सड़कों पर रोड के साथ फुटपाथ भी होना चाहिए कहा कि शहर के बेड़ी पुलिया से रामघाट पटेल तिराहा से कलेक्ट्रेट तक फुटपाथ लगभग 2 मीटर तक का बनाया जा रहा है जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी छात्राओं को उनके भविष्य के लिए कामना किया कहा कि स्कूल टीचर स्टूडेंट से बनता है आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करें कहा कि उस फील्ड में जाएं जिसमें आपका मन लगे आप अपने टारगेट को प्राप्त कर सकते हैं कहा कि कोई कुछ भी कहे आप जो कार्य कर रहे हैं मन लगाकर करें आपके पास कई ऑप्शन है आप स्वयं चुने।
पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने तथा सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसी आवश्यक बातें बताई गई साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने माता-पिता,परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान जिला कॉरपोरेटिव बैंक बांदा/चित्रकूट अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



