मुंबई । विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कमजोरी के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 74.16 के स्तर पर खुला है। वहीं शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखने को मिली थी और रुपया 11 पैसे मजबूत 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि देश में अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी क्रूड ऑयल का आयात करना पड़ता है।




इसमें भारत को काफी ज्यादा डालर खर्च करना पड़ता है। यह देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बनाता है, जिसका असर रुपए की कीमत पर पड़ता है। अगर डॉलर महंगा होगा, तो हमें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, और अगर डॉलर सस्ता हो तो थोड़ी राहत मिल जाती है। जिससे डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति बदलती रहती है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



