*B H U में पूर्वांचल के 400 फूलों के प्रजातियों की प्रदर्शनी: चंद्रयान को समर्पित, A I कैमरे से निगरानी, महामना की जयंती पर सजी झांकियां।*
क्राइम ब्यूरो चीफ “चर्चा आज की” वाराणसी।
B H U के मालवीय भवन में तीन दिनों तक होने वाली पूर्वांचल की यह सबसे बड़ी पुष्प प्रदर्शनी का आगाज हो चुका है, इस बार 400 से ज्यादा प्रजातियां के फूल पौधे और सब्जियों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं, जिन्हें दूर से आए माली और ख्यात नर्सरींयों की तरफ से लगाया जाएगा, इस वर्ष की थीम मिशन चंद्रयान और माघ मेले पर रखी गई है, मालवीय जयंती पर BHU के 70 वर्ष से ज्यादा समय से हर साल ये पुष्प प्रदर्शनी परंपरागत रूप से आयोजित करता रहा है। इस बार का थीम ज्ञान से विज्ञान रही, जिसमें चंद्रयान-3 और कुंभ का थीम पर कलश लगा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को मालवीय भवन परिसर में कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया, इस वर्ष की प्रदर्शनी में रसायन मुक्त सब्जियां, पौधों की दुर्लभ प्रजातियां और विश्वविद्यालय परिसर से एकत्रित सूखी पत्तियों से तैयार उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद की प्रदर्शनी और बिक्री मुख्य आकर्षण है। प्रदर्शनी के दौरान BHU के विभिन्न संस्थाओं, विभागों, छात्रावासों, और आवासीय परिसरों के बीच प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया हैं , हर साल की तरह इस बार भी प्रदर्शनी में BHU के अलावा बनारस रेल इंजन कारखाना रेलवे, जिला उद्यान विभाग, केंद्रीय कारागार, 39 जीटीसी, हवाई अड्डा प्राधिकरण, और तिब्बती संस्थान सारनाथ के प्रतिनिधि शामिल है।
27 दिसंबर को आईआईटी बीएचयू के निर्देशक अमित पत्र सभी को पुरस्कार देंगे। ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



