

जिलाधिकारी हमीरपुर के निर्देश के अनुपालन में दिनांक-31.10.2025 से 01.11.2025 की मध्य उपजिलाधिकारी राठ, खनिज विभाग हमीरपुर एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा 02 वाहन अवैध परिवहन करते पाये गये। उक्त 02 वाहनों को थाना कोतवाली राठ की सुपुर्दगी में दिया गया। खान निरीक्षक, हमीरपुर एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा 02 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना चिकासी की अभिरक्षा में दिया गया। इसके अतिरिक्त खान निरीक्षक हमीरपुर एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा 01 वाहन को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना कुछेछा चौकी में निरुद्ध किया गया है। इस प्रकार हमीरपुर, सरीला एवं राठ के अन्तर्गत चले चेकिंग अभियान में कुल 05 वाहनों का चालान किया गया। उक्त कुल 05 वाहनों से लगभग 2.50 लाख की राजस्व वसूल किया जाना है। अवैध खनन / परिवहन / ओवरलोड़िग पर सतत निगरानी करते हुये अभियान चलाकर निरन्तर कार्यवाही किया जा रहा है। जांच के समय लिये गये फोटोग्राफ निम्नवत है




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



