



लखनऊ
फार्मा सेक्टर मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा सेक्टर, प्रदेश सरकार ने इसके विकास को विशेष प्राथमिकता दी है-नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी
उत्तर प्रदेश के अवस्थापना व औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने होटल ताजमहल, लखनऊ में आयोजित फार्मा कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में ‘यूपी के फार्मास्युटिकल इकोसिस्टम को मजबूत करना-उद्योग के दृष्टिकोण और अग्रिम रणनीति’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा और औद्योगिक विकास की सीढ़ियाँ चढ़ता जा रहा है। फार्मा सेक्टर मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है। फार्मा सेक्टर उम्मीद, विश्वास और भरोसे का दूसरा नाम है। इसका महत्व और उपयोगिता बढ़ती जा रही है। गहन शोध और अनुसंधान के बाद बनी दवाइयां बड़ी से बड़ी बीमारी के कष्ट को दूर करती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फार्मा सेक्टर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। अनुकूल नीति, निवेशकों के हितों का संरक्षण और शोध-अनुसन्धान को प्रोत्साहन से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है। यूपी फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस नीति 2023 के अंतर्गत सरकार स्टाम्प ड्यूटी और विद्युत शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट के साथ ही पेटेन्ट फाइलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, क्लिनिकल ट्रायल के लिए मजबूत सहयोग प्रदान करती है। निवेशकों को पूंजी सब्सिडी और 100 प्रतिशत एसजीएसटी प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में लगभग 1500 एकड़ में एक बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित कर रही है। जो सस्ती दवाओं के उत्पादन के साथ ही उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने और स्थानीय रोजगार प्रोत्साहन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सत्र में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, विभागीय अधिकारी और निवेशक उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




If you’re looking for some games to play, phwin11 is a decent option. Just use the site carefully, like all these sites. Access here: phwin11