हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा कस्बा की एक किशोरी को मुहल्ले का युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गया ,किशोरी के पिता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
मौदहा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी तेरह वर्षीय पुत्री को पड़ोस का अनूप अनुरागी पुत्र सीताराम बीते 23 अक्टूबर को रात में करीब तीन बजे कहीं बहला फुसलाकर भगा ले गया है।पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है ,साथ ही बताया कि आरोपी पहले उसकी पुत्री को अपनी बहन के यहां चरखारी ले गया था लेकिन जब हमने वहां तलाश की तो कहीं और चला गया है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



