

-शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने किया कार्यशाला का आयोजन।




कानपुर। व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, शिक्षक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर आधारित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत द्वारा एस.जे. महाविद्यालय में प्रांतीय अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर प्रांत के सभी जिलों से न्यास के कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों को तमाम विषयों पर करीब पांच सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी, सागर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप सिंह, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह और न्यास के प्रांत अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी ने कहा शिक्षा का उद्देश्य नौकरी पाना नहीं विद्वान बनना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके निकले विद्यार्थियों से श्रेष्ठ भारत और स्वर्णिम काल की परिकल्पना संभव है। श्री स्वामी ने कहा कि किसी भी संगठन में मजबूती और व्यापकता तभी सम्भव है जब कार्यकर्ताओं में आई से वी बनने की इच्छा जागृत हो, सभी मिलकर काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।
कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने अभ्यास वर्ग के तात्पर्य को बताया और न्यास का विस्तृत परिचय दिया। कार्यकर्ताओं को व्यापक रूप से कार्य करने के तरीके बताए।
प्रो. अनूप सिंह ने पंच परिवर्तन पर व्यख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध, स्वबोध, और कुटुंब प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि हर भारतीय को अपने भेष, अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए।
डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने किसी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता में क्या गुण और विशेषताएं होनी चाहिए इसके बारे में बताया।
प्रो. अवनीश कुमार ने सभी को न्यास की कार्यशैली से अवगत कराया व राकेश भाटिया ने शिक्षा में वैदिक गणित के महत्व और विशेताओं को समझाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. बिंदु सिंह, सुबोध कटियार, प्रबल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र अवस्थी, प्रशांत शुक्ला, सुमित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अभिषेक गोस्वामी, अमित पटेल, प्रभाकर शास्त्री, राहुल यदुवंशी, अनोखेलाल पाठक, अंशुमान सिंह, आशुतोष द्विवेदी, संध्या वर्मा, नीलोफर, प्रभा पांडेय, गोपाल तुलस्यान, इला बाजपेई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



