*वाराणसी जमीन सौदे को , कोलकाता की महिला पर एग्रीमेंट तोड़ 55 लाख रुपए हड़पने के संबंध में FIR दर्ज।*
क्राइम ब्यूरो चीफ “चर्चा आज की” वाराणसी।
वाराणसी में एक जमीन सौदे में लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापूर निवासी अरविंद कुमार सिंह ने कोलकाता की एक महिला पर नगवा स्थित 0.5940 हेक्टेयर भूमि बेचने के नाम पर 55 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त राजा तालाब को प्रार्थना पत्र सौंपने के बाद जंसा पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अरविंद सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में नगवा स्थित उक्त भूमि को दो करोड़ 29 लख रुपए में खरीदने का समझौता किया था। इसके तहत 30 अप्रैल 2019 को विक्रय अनुबंध पंजीकृत हुआ था, जिसके लिए 55 लख रुपए अग्रिम भुगतान किया गया,ये राशि 45 लख रुपए चेक और 10 लख रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से दी गई थी। आरोप है कि कोलकाता निवासी सुभाश्री सान्याल और उनकी मां अनूपा सान्याल ने शेष धनराशि लेकर बैनामा करने का आश्वासन दिया था, हालांकि कुछ समय बाद अनुपा सान्याल और स्वस्थ होने और फिर उनकी मृत्यु का हवाला देते हुए बनाने की प्रक्रिया टाल दी गई, प्रार्थी का आरोप है कि बाद में सुभा श्री सान्याल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 28 अक्टूबर 2022 को इस भूमि का सट्टा इकरारनामा कई अन्य व्यक्तियों के नाम पंजीकृत कर दिया। यह अनुबंध की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन था, जब अरविंद सिंह ने इस बारे में सुभाश्री से पूछताछ की तो उसने पहले इनकार किया और बाद में धमकी दी कि वह भूमि दूसरे के नाम ही करेगी और अग्रिम धनराशि वापस नहीं करेगी। साथ ही प्रार्थी और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई, प्रार्थी ने एसीपी राजातालाब से पूरे मामले की जांच कर विपक्षियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, कपट पूर्ण आचरण और धमकी देने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
एसीपी राजातालाब के आदेश पर जंसा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जंसा का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, प्रकरण की पूरी जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



