

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में कस्बा मानिकपुर में पैदल मार्च किया गया।



चित्रकूट। दिनाँक 12.03.2025 को आगामी होलिका दहन/होली एवं रमजान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस बल द्वारा कस्बा मानिकपुर के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया।पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने हेतु अपील की गई साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण,शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबो, 02/04 पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।पैदल मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्ग विजय सिंह,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



