प्रयागराज। अलग-अलग दो स्थानों पर शनिवार देर रात आग लग गई। कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास रहने वाले अनिल के मकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। घर में मौजूद लोग मदद की आवाज लगाते बाहर भागे।




कुछ ही देर में फायर कर्मी पहुंचे और आसपास के मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडे ने बताया कि मकान में टेंट का सामान भरा हुआ था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अभी तक की जांच में शाट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
उधर, रामबाग चौराहे के पास शनिवार देर रात ट्रक में आग लग गई, जिससे राहगीरों में खलबली मच गई। फायर कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



