(फिट इंडिया मूवमेंट योजनांतर्गत)




ब्यूरो बांदा
बांदा:- फिट इंडिया मूवमेंट में एरोबिक्स और पोस्टर मेकिंग का सफल आयोजन भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं इंटर कॉलेज,बांदा फिट इंडिया मूवमेंट के भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं इंटर कॉलेज, बांदा में एरोबिक्स का सत्र जारी रहा। इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग,बांदा के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और फिटनेस का महत्व समझाना था।
एरोबिक्स सत्र का नेतृत्व शुभी मैम और शैलजा मैम ने किया। वहीं, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप दुबे एवं उनकी टीम ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों के पालन से होने वाले लाभों के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप दुबे, आरआई महेंद्र सिंह,सुनील तिवारी (वरिष्ट पत्रकार),गिरधारी लाल कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, सुनील सक्सेना, कबड्डी कोच कमल यादव और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डायरेक्टर संध्या कुशवाहा ने कहा,सड़क सुरक्षा और फिटनेस दोनों ही हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर हम इन पर ध्यान देंगे, तो हमारा जीवन स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा।
अनूप दुबे ने अपने संबोधन में कहा, इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह हमारे समाज के भविष्य के लिए एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा एवं फिटनेस पर आधारित संदेशों को अपने पोस्टर्स के माध्यम से व्यक्त किया। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं इंटर कॉलेज ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने छात्रों को अनुशासन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फिट इंडिया मूवमेंट में विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं में यासिर सहीद, संजय कुमार, डॉ महेश कुमार सिंह, नवल किशोर, आशा देवी, हिर्देश द्विवेदी, जीतेन्द्र प्रताप, लोकेश कुमार, मुनीन्द्र कुटार, रवि करन के साथ साथ तीसरे दिन भी हर्षौल्लास के साथ सैकड़ों बच्चो ने प्रतिभाग किया | प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में शिवशरण कुशवाहा (चेयरमैन), राम लखन कुशवाहा (संस्थापक सदस्य), संध्या कुशवाहा (डायरेक्टर), राजेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य) और ट्रैफिक विभाग के अन्य अधिकारी। कार्यक्रम संयोजन: शुभी मैम, शैलजा मैम

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



