ब्यूरो बांदा




बांदा -दिनांक 20 दिसंबर 2024 मुख्य विकास अधिकारी बांदा वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि जिलाधिकारी,बाँदा के द्वारा अनुमोदित दिनांक 16.12.2024 के क्रम में अवगत कराना है कि कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी,परिसर,बाँदा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 27 व 28 दिसम्बर, 2024 को किया जा रहा है। उक्त के क्रम में निर्देशित है, कि उपरोक्त दो दिवसीय औद्यानिक किसान गोष्ठी/ किसान मेंला में स्वयं प्रतिभाग करते हुये अपने विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाकर प्रतिभागी कृषकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आज से।
ब्यूरो बांदा
बांदा -युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विभिन्न विकास खंडों में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की आयोजित की जायेंगी जिनमें बॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स,बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
दिनांक 21/12/2024 को विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द के ग्रामीण स्टेडियम दुरेंडी में, 24/12/2024 को विकास खण्ड तिंदवारी के सत्यनारायण इंटर कॉलेज,दिनांक 30/12/2024 को जसपुरा के मिनी स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



