हरदोई में नर्सिंग होम के क्षत पर चढ़ा युवक:
नशे में था शख्स, दूसरी मंजिल पर दो पिलरों के बीच फंसा
हरदोई के कछौना कस्बे में स्थित सिंह नर्सिंग होम में एक अजीब घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। वहां वह दो पिलरों के बीच फंस गया।
युवक की पहचान भीरीघाट निवासी परशुराम के रूप में हुई है। वह रामदयाल का पुत्र है। नशे की हालत में वह किसी तरह अस्पताल में घुस गया था। मरीजों के परिजनों ने जब युवक को फंसा देखा तो तुरंत डॉक्टर को सूचना दी।
डॉक्टर और स्टाफ ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। लगभग 30 मिनट की मेहनत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



