चित्रकूट। आधुनिकता के दौर पर जहां लोग शादियों में करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा देते हैं और शान शौकत में कोई कसर नही रखते प्री वेडिंग आफ्टर वेंडिंग हल्दी जैसी रस्मों में महीनों पहले से तैयारियां करते रहते हैं। वहीं समाज के एक युवक ने फिजूल खर्ची को तौबा कर एक नई मिशाल पेश किया। धर्म नगरी में नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी वार्ड गोकुलपुरी सभासद के पुत्र लव सिंह उर्फ लवकुश यादव ने अपनी बारात बिना किसी तामझाम के अपने गांव कंठीपुर से बैलगाड़ी में बरातियों को लेकर कमासिन बांदा के लिए निकले तो लोग यह नजारा देखने को जमा हो गये। हर कोई यह कहता मिला कि लड़के की चाहत होती है कि उसकी बारात में आलीशान चमचमाती गाड़ियों का काफिला हो लेकिन यहां तो दादू की बारात बिल्कुल सादगी से जात है । बुज़ुर्गो ने कहा कि हमारे जमाने मा बारात इन तान लढिंन से जात रही है या लवकुश दादू कमाल कर दिहिस। हालाकि इस बैलगाड़ी वाली बारात की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। बारात में गए दूल्हा के पिता केशव प्रसाद यादव देशराज यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पहाड़ी दयाराम यादव डॉ रामकृष्ण मनोज सुमित धीरज राम सुंदर उदित नारायण प्रेम यादव राजू यादव दादूराम धनंजय संजय आदित्य आदि बाराती बैलगाड़ी की सवारी पाकर बेहद प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



