हमीरपुर ।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मौदहा क्षेत्र के अछरौण मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि मृतक युवक बाँदा से अपने गांव गुरदहा लौट रहा था। रास्ते में किसी कारणवश वह अछरौण मोड़ के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खड़ा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौदहा कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है, वहीं ट्रैक्टर चालक की तलाश भी की जा रही है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



