ब्यूरो उन्नाव




उन्नाव हसनगंज समाजसेवी मास्टर स्व सीताराम निवासी फरहदपुर हसनगंज उन्नाव की बीती 7 दिसंबर को मार्ग दुर्घटना मे दुःखद मृत्यु हो गई थी जिनकी आत्मा की शांति हेतु आज त्रयोदस कार्यक्रम था समाजसेवी मास्टर सीताराम बहुत मिलनसार व्यतित्व वाले थे ।उनकी असमय मृत्यु बाद परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष उन्नाव ने कहा शिक्षक विश्व निर्माता होता है उनकी कमी हमेशा खलेगी आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने स्व मास्टर सीताराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की आम आदमी पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर स्व मास्टर सीताराम के भतीजे अरुण सिंह को आम आदमी पार्टी ने हसनगंज ब्लाक अध्यक्ष का पद दिया है और वह लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।इस मौके पर जिलासचिव राम स्वरुप, रमेश, सरीफ सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



