By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आप” का गाजीपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन, भाजपा शासित एमसीडी से सभी टोल प्लाजा बंद करने की मांग
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आप” का गाजीपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन, भाजपा शासित एमसीडी से सभी टोल प्लाजा बंद करने की मांग
BREAKING NEWS

आप” का गाजीपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन, भाजपा शासित एमसीडी से सभी टोल प्लाजा बंद करने की मांग

Last updated: December 30, 2025 10:23 am
By
Shital Pandey Editor
8 Min Read
Share
SHARE

मुख्य संवाददाता दिल्ली

*”आप” का गाजीपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन, भाजपा शासित एमसीडी से सभी टोल प्लाजा बंद करने की मांग*

*- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के चलते टोल नाकों पर वाहनों से टैक्स वसूलने पर रोक लगाया है, लेकिन एमसीडी नहीं मान रही – अंकुश नारंग*

*- वाहनों की भीड़ के चलते टोल नाके प्रदूषण के हॉटस्पॉट बन गए हैं, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है – अंकुश नारंग*

*- भाजपा की एमसीडी और दिल्ली सरकार को दिल्लीवालों के स्वास्थ्य की नहीं, सिर्फ अपनी कमाई की चिंता है- प्रवीण कुमार*

*- सत्ता के नशे में चूर भाजपा दिल्लीवालों को भूल गई है, इनका मकसद सिर्फ वोट चोरी कर सरकार में बैठना है – प्रीति डोगरा*


आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में प्रदूषण फैला रहे भाजपा शासित एमसीडी के टोल प्लाजा को बंद करने की सोमवार को गाजीपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। “आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और एमसीडी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के चलते सभी टोल नाकों पर वाहनों को रोक कर उनसे टैक्स वसूलने पर रोक लगाया है, लेकिन एमसीडी वाहनों से लगातार वसूली कर रही है। इसके चलते टोल नाके प्रदूषण के हॉटस्पॉट बन गए हैं और इसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। इस अवसर पर एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रीति डोंगरा, एमसीडी के हेल्थ कमिटी के सभी सदस्य और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद मौजूद रहे।


एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण बहुत ज्यादा हो गया है, इसलिए टोल प्लाजा पर गाड़ी रोककर टोल टैक्स न वसूला जाए, लेकिन भाजपा इस गाइडलाइन को मानने को तैयार नहीं है। सिर्फ चंद पैसों के कारण इन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को इस प्रदूषण के अंदर मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स नाके पर रोजाना एक से डेढ़ किमी लंबी भीड़ लगती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे कितना प्रदूषण होता होगा। यह जगह प्रदूषण का ‘हॉटस्पॉट’ बनकर रह गई है। दिल्लीवासी आज परेशान हैं और आंकड़े बताते हैं कि औसतन चार में से तीन लोग बीमार हैं। हमें भाजपा की लापरवाही की वजह से रोजाना 15 सिगरेट के बराबर धुआं अपने फेफड़ों में लेना पड़ रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गाइडलाइन दिए जाने के बाद भी भाजपा के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। सिर्फ थोड़ी सी वसूली के लिए इन्होंने दिल्ली की उस जनता की जिंदगी खतरे में डाल दी है, जिसने इन्हें 70 में से 48 सीटें दीं, सातों लोकसभा सांसद दिए और एमसीडी में भी मौका दिया। आज वही जनता इस जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है।

अंकुश नारंग ने आम आदमी पार्टी की तरफ से मांग रखी कि टोल टैक्स प्लाजा तुरंत प्रभाव से बंद होने चाहिए और इस तरह वसूली नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार है। इसलिए इन्हें फंड की तो कोई कमी नहीं होगी। यह राजस्व दिल्ली सरकार या केंद्र सरकार से भी लिया जा सकता है, लेकिन जनता की जान ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अंकुश नारंग ने बताया कि ये लोग इस मुद्दे को न सिर्फ समिति के अंदर, बल्कि सदन तक लेकर जाएंगे। आम आदमी पार्टी गाजीपुर के साथ-साथ कालिंदी कुंज, टिकरी बॉर्डर और रजोकरी के सभी टोल टैक्स नाकों को बंद करवाएगी, ताकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन हो सके और दिल्ली की जनता खुली हवा में सांस ले सके।

इस दौरान एमसीडी के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि टोल टैक्स प्लाजा पर भारी जाम और भीड़भाड़ होती है। रात के समय तो इतनी गाड़ियां और ट्रक आते हैं कि दिल्ली एक तरह से ‘गैस चैंबर’ बन जाती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन ये टोल उसी तरह चल रहे हैं। चार इंजन वाली भाजपा सरकार को कोई शर्म नहीं आती। भाजपा शासित एमसीडी को दिल्ली के बच्चों की सांसों की फिक्र नहीं है, लेकिन अपनी कमाई की फिक्र जरूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आम आदमी के तंदूर तो बंद कर सकते हैं, लेकिन अपनी कमाई के अड्डे बंद नहीं कर सकते क्योंकि टोल टैक्स के ठेकेदार इन्हें मोटा चंदा देते हैं।

प्रवीण कुमार ने बताया कि दिल्ली पूरी तरह गैस चैंबर में तब्दील हो गई है। भाजपा का नारा था ‘400 पार’, लेकिन आज सीटों के बजाय एक्यूआई 400 के पार जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है। स्वास्थ्य समिति इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएगी और इन टोल टैक्स नाकों को बंद कराकर रहेगी, क्योंकि जनता की सांसों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

वहीं, एमसीडी की सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने कहा कि जब तक प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। लेकिन कुछ पैसा कमाने, भ्रष्टाचार करने और ठेकेदारों की जेबें भरने के लिए अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो भाजपा शासित एमसीडी सुन रही है, न दिल्ली सरकार और न ही केंद्र सरकार। भाजपा के लोग सत्ता के नशे में इस कदर चूर हैं कि दिल्ली की जनता को भूल गए हैं। इनका मकसद सिर्फ वोट चोरी करना, सत्ता में आकर बैठ जाना और बुलडोजर चलाना था।

प्रीति डोगरा ने कहा कि भाजपा के लोग भूल गए हैं कि जिस जनता की सांसों से ये आज खेल रहे हैं, उसी जनता ने इन्हें सत्ता में बिठाया है। आज ये उन्हीं लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सांसों के साथ खेल रहे हैं। गाजीपुर में पिछले हफ्ते आग भी लगी थी और एक्यूआई 800 के पार चला गया था। शाम के 6 बजे ही यहां इतना ट्रैफिक है, तो आधे-एक घंटे बाद यहां एक से दो किमी लंबी कतारें लग जाएंगी और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को और बढ़ा देगा।

प्रीति डोगरा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि क्या वे आंख और कान बंद करके बैठी हैं? क्या वे भूल गई हैं कि दिल्ली वालों के साथ क्या हो रहा है? वे अपनी कोठी में आराम कर रही हैं और अपने लिए 57,000 रुपये का एयर फिल्टर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन गरीब जनता कहां जाए, जिनका यह हाल है? मुख्यमंत्री यह न भूलें कि वे आज दिल्लीवासियों की सांसों के साथ तो खेल रही हैं, लेकिन सत्ता सिर्फ 5 साल की होती है। 5 साल बाद फिर चुनाव आएंगे और यही जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द इसका कोई समाधान निकालना चाहिए और दिल्ली की जनता की सांसों के साथ इस तरह नहीं खेलना चाहिए।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कानपुर विकास प्राधिकरण
जॉन 3 में चला फर्जीवाड़ा
कानपुर विकास प्राधिकरण में बाबू की साठगांठ से, नई बस्ती बर्रा 2 जॉन 3, फर्जी तरीके से नामांतरण एवं रजिस्ट्रियां कराई जा रही है
राजापुर तहसील सभागार में रोगी कल्याण समिति एवं फाइलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न
अपने नाम के साथ डॉक्टर क्यों लगाना चाहती हैं मनु भाकर?
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में कामदगिरि पहुंचकर भगवान कामतानाथ जी की पूजा अर्चना की
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?