ललितपुर। मोहल्ला सिविल लाइन सदनशाह निवासी मिथलादेवी पत्नी स्व.द्वारिका प्रसाद ने सीओ सदर को तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े पुत्र नवन कुमार का कुछ लोगों से लेन-देन था, जिस कारण उक्त लोग उसके घर आये दिन आकर धमका रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग गालियां देते हुये उसके मकान में ताला डालकर किराये से निवासरत है। बताया कि उसके मकान पर कुछ अन्य लोगों ने ताला डालते हुये अपने नम्बर अंकित कर दिये हैं। ऐसी स्थिति में वृद्धा ने पुलिस से मामले की जांच करायी जाने की मांग उठायी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



