ठाणे। ठाणे में एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में ठाणे जिले के कल्याण शहर से 40 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वे दोनों अलग-अलग रह रहे थे।




दोनों के बीच हो गया था झगड़ा
कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक रसिका कोलंबकर और आरोपी विजय जाधव चार-पांच साल से लिव-इन पार्टनर थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच झगड़ा हो गया था, जिस वजह से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
ऑटो ड्राइवर साथ रहने की कर रहा था जिद
पुलिस अधिकारी ने कहा कि काफी समय तक अलग रहने के बाद ऑटो चालक अपनी लिव-इन पार्टनर रसिका कोलंबकर को वापस बुलाने लगा। ऑटो चालक ने कहा कि वह उसके साथ रहे और इस बात को लेकर वह महिला से बार-बार अनुरोध कर चुका था, लेकिन महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।
मिलने के बहाने कर दी हत्या
महिला द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद ऑटो ड्राइवर शुक्रवार सुबह 10 बजे रसिका कोलंबकर से कल्याण में मिलने गया, जहां महिला रहती थी। मिलने के बहाने ऑटो चालक ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को कई बार चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



