चर्चा आज की
सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही/शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ.प्रवीन रंजन के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.02.25 को थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला तुलसीनगर में पुत्र द्वारा अपने पिता की ईंट से प्रहार करने से मृत्यु होने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 53/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग की विवेचना व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र स्व.राकेश कुमार नि.मोहल्ला तुलसीनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से मौके पर आलाकत्ल (01 अदद ईंट) बरामद हो चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता जी विद्युत विभाग, लखनऊ में सरकारी नौकरी करते थे जो काफी लंबे समय से नौकरी पर नही जा रहे थे। मेरे द्वारा ट्रक चलाकर उनका खर्च इत्यादि किया जा रहा था। मेरी माता जी भी पिता के इस प्रकार के रवैये से परेशान रहती थी जिनकी मृत्यु हो चुकी है। दिनांक 22.02.25 को पिता के साथ शराब सेवन के दौरान इन्हीं बातो को लेकर आपसी कहासुनी होने पर पिता द्वारा मुझपर डंडा मारा गया था जिसपर अचानक आक्रोश में आकर मैने उनपर ईंट से प्रहार कर मृत्यु कारित कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवम् प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।
नाम/पता अभियुक्त- दीपक कुमार पुत्र स्व.राकेश कुमार नि.मोहल्ला तुलसीनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 53/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना सिधौली सीतापुर
बरामदगी-एक अदद आलाकत्ल ईंट
पुलिस टीम -प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही, उ.नि.श्री संतोष कुमार राय, मुख्य आरक्षी विजयसिंह चौहान, आरक्षी रविंद्र मौर्य, आरक्षी विनीत शर्मा, आरक्षी अनिल कुमार


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



