हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गाँव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र सुघर सिंह ने बताया कि हार्वेस्टर खरीदने के लिए उसने अपने पास के डीलर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर उसे छतरपुर के करतार कंपनी के डीलर की जानकारी मिली। बताया कि बीती 23 दिसम्बर को उसने छतरपुर में स्थित करतार कंपनी में जाकर हार्वेस्टर खरीदने के लिए कोटेशन और उनके फेम्प्लेट आदि प्राप्त किये।फेम्प्लेट में छपे टोल फ्री नंबर पर उसने फोन किया तो उसे सुरजीत नाम के एक कंपनी के अधिकारी से बात करने के लिए कहा गया। जिस पर उसने जब सुरजीत से संपर्क साधा तो सुरजीत द्वारा हार्वेस्टर की कीमत करतार कंपनी के डीलर से कम बताई गई। बात पूरी होने पर एरिया मैनेजर महेंद्र कुमार नाम का एक व्यक्ति उसके घर आया तथा 28 लाख 78 हजार रुपए में गाड़ी डिलीवर करने की बात कही। इसके बाद उसने एरिया मैनेजर महेंद्र कुमार की बातों में आकर हार्वेस्टर की एडवांस बुकिंग के नाम पर चेक के माध्यम से उसे चार लाख बीस हजार दे दिए। इसके बाद एरिया मैनेजर महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने उसे 30 जनवरी वर्ष 2025 से लेकर 5 फरवरी वर्ष 2025 तक उसे हार्वेस्टर गाड़ी डिलीवर करने की बात कही। 5 फरवरी आने पर जब उसने हार्वेस्टर के डिलीवरी के संबंध में पूछा तो वह उसे टालने लगा। अभी तक उसे हार्वेस्टर गाड़ी की डिलीवरी नहीं की गई है। बताया कि जब इस संबंध में अपने एरिया मैनेजर महेंद्र कुमार से बुकिंग की धनराशि वापस मांगे तो अपने बुकिंग की धनराशि वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि उक्त लोग कई किसानों को इस तरह बेवकूफ बना लाखों रुपये ठग लिये हैं। जिन्होंने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस के द्वारा जांच कराई जा रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



