ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा स्टेट बैंक सिटी शाखा के पास रहने वाले विकास पुत्र राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 7 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 7 बजेउसकी चार बकरियां घर के बाहर घूम रहीं थीं। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन चालक आया और उसकी चारों बकरियों को दाना डालते हुये कार में भरकर ले गया। बताया कि इस घटनाक्रम की वीडियो फुटेज उसके पास सुरक्षित हैं। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



