मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 17 फरवरी 2023




सरगुजा संभाग एडिशनल कमिश्नर श्री महावीर राम आज मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर पहुंचे। उन्होंने यहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीआरसी कार्यालय एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण किया। इस दौरान श्री महावीर ने कार्यालयों में संधारित पंजियों का गहन अवलोकन किया और पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उनके द्वारा दस्तावेजों के निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गयी, जिसे शीघ्र निराकरण कर दस्तावेजों के बेहतर संधारण हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों के बेहतर रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता आदि पर भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम भरतपुर श्री मूलचंद चोपड़ा, सीईओ जनपद पंचायत श्री अनिल अग्निहोत्री एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



