*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र मऊ एवं थाना क्षेत्र बरगढ़ में होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया*
चित्रकूट। दिनांक 13.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद की उपस्थिति में थाना क्षेत्र मऊ एवं थाना क्षेत्र बरगढ़ में होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक मऊ विनोद कुमार राय की उपस्थिति में मऊ थाना क्षेत्र के कस्बा मऊ,लालता रोड,औरी,जोरवारा एवं थाना बरगढ़ के थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी की उपस्थिति में कलचिहा,जमिरा ,छतैनी एवं कस्बा बरगढ़ क्षेत्र के होलिका दहन स्थल का भ्रमण किया गया तथा लोगो से अपील की गयी कि मादक पदार्थों का सेवन न करे शान्तिपूर्ण एवं हर्षोल्लास से त्यौहार को मनाये । तत्पश्चात पैदल मार्च किया गया पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



