कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे
महराजगंज रायबरेली। आगामी त्योहारों में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी प्रशासन का सहयोग करें तथा आपसी भाई चारा व शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार का आनंद उठाएं यदि किसी भी गांव में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तुरंत पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को दूरभाष के माध्यम से सूचित करें मामले का निस्तारण किया जाएगा यह उद्गार आज कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे।बताते चलें कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन पर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने की तो वही ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासद समाज सेवायों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने कहा कि आप सभी को मालूम होगा कि महाशिवरात्रि होली का पर्व तथा रमजान का पवित्र माह व नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार नजदीक हैं, सभी को अस्वस्थ करते हुए बताना चाहता हूं कि आप सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं वह महराजगंज कस्बा क्षेत्र वैसे भी हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना गया है तथा सभी लोग एक दूसरे से मिलकर त्यौहार मनाते हैं यदि किसी भी गांव में होलिका दहन के स्थान को बदलकर दूसरे स्थान पर होलिका दहन कराया जा रहा है तो उसकी जानकारी ग्राम सुरक्षा समिति व पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई गांव में निगरानी समिति के माध्यम से प्रशासन को सूचित करें जिससे कि मौके पर जाकर जांच कर मामले को निपटाया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा, कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एस आई दिनेश गोस्वामी, एस आई रवि पंवार,एस आई सुनील सिंह चौहान, एस आई रोहित कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, हाजी जियाउल हक मंसूरी, सभासद नूरुल हसन, रामकुमार यादव, पूर्व सभासद विजय धीमान, धर्मेंद्र वर्मा लोधी, विनीत वैश्य, जमुना पासवान, अत्रिकांत द्विवेदी, अनुराग चौधरी, शिव प्रसाद यादव, बिल्ला सिंह, संतोष सिंह, गुड्डू सिंह, जंग बहादुर यादव, मंसारामपाल, संतलाल लोधी, पंकज गुप्ता, गंगासागर पांडे, रिंकू चौधरी सहित अनेक ग्राम प्रधान सभासद व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



