*शीतलहरी से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, यातायात/परिवहन विभाग के मामले में ”क्या करें क्या न करें।”*
*गाजियाबाद।* शीतलहरी के दृष्टिगत उ०प्र० राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा विभागवार शीतलहरी के दौरान “क्या करें-क्या ना करें।” एडवाइजरी प्रेषित की गयी है, जिसके माध्यम से कार्यालय जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शीतलहरी से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गयी जो इस प्रकार है-
*पहले*
रेडियो सुने, टीवी देखें, स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें ताकि यह पता चल सके कि क्या शीत लहर होने वाली हैं। पर्याप्त सर्दियों के कपड़े पहनें। कपड़ों की कई परतें शरीर का गर्म रखने में अधिक सहायक होती है। आपातकालीन आपूर्ति आवश्यकतानुसार आवश्यक आपूर्ति स्टोर करें एवं तैयार रखें। शीतलहर के दौरान फ्लू, बहती/भरी हुई नाक या नाक से खून जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक सम्पर्क में रहने के कारण हो जाती है या बढ़ जाती हैं। इस तरह के लक्षणों के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करें।
*यातायात/परिवहन विभाग: क्या करें*
दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें कोहरें और कम दृश्यता में सभी वाहनों को सावधानी से चलने के निर्देश दें। रिफ्लेक्टर/कैट्स आई लगवाएं सड़कों पर रिफ्लेक्टर पेंट और कैंट्स-आई ठीक से लगवाएं ताकि रात दृश्यता बनी रहे। सड़कों की स्थिति की निगरानी करें फिसलन वाले इलाकों (ब्रिज, ओवरब्रिज, नमी वाले रास्ते) पर नमक या रेत का छिडकाव करें। कोहरें में धीरे चलने के लिए जागरूक करें- चालकों को Slow Speed और Keep Headlights ON के बोर्ड लगाकर सचेत करें।
वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दें अगर किसी क्षेत्र में दृश्यता बहुत कम है तो वहां से डायवर्जन की व्यवस्था करें। पुलिस कर्मियों के लिए ऊनी वस्त्र और गर्म पेय की व्यवस्था करें ताकि व ठंड में ड्यूटी कर सकें। संचार बनाए रखें- वायरलेस/फोन पर निरंतर अपडेट लें कि कहां पर ट्रैफिक जाम या दुर्घटना की संभावना है। एम्बुलेंस और रिकवरी वैन तैयार रखें किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए।
*क्या न करें*
कोहरे में तेज गति से वाहन न चलने दें। सड़क पर अनावश्यक रूकावटें न लगाएं इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। बिना रिफ्लेक्टर या लाइट वाले वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति न दें। ड्यूटी पॉइंट छोड़कर न जाए ठंड के समय भी पोस्ट पर उपस्थिति बनाए रखें। ड्राइवरों को बिना चेतावनी न जाने दें- सभी को सुरक्षा नियमों की जानकारी दें।
फिसलन या अत्यधिक ओंस/बर्फ जमी सड़क पर भारी वाहनों को तेज गति से न जाने दें। आपात स्थिति में देरी न करें- तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें। सभी सम्बंधित विभागों से अपेक्षित है कि अपने-अपने विभाग से शीतलहरी के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के साथ-साथ “क्या करें-क्या ना करें”





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



