उक्त कार्यशैली से,राजाज्ञा का उल्लंघन : बार संघ,बांदा।




बांदा – विगत दिवस में अधिवक्ता संघ की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसरण में हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 02.12.2024 से जनपद अधिवक्ता संघ.बाँदा के सम्मानित अधिवक्ता जनपद न्यायाधीश डा० बब्बू सारंग व द्वितीय स्पेशल
मजि० सत्यवीर भाटी के कोर्ट का तब तक बहिष्कार करेंगे जब तक दोनों अधिकारी
जनपद-बाँदा से स्थानान्तरित नहीं हो जाते
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बांदा के जिला जज लगातार बांदा बार के वकीलों को दो फाड़ में होने की सलाह व काम करते रहे, जिससे व्यापक आक्रोश वकीलों में है तथा उक्त जिला जज द्वारा दिनांक 28.11.2024 को प्रार्थनापत्र हाजिरीमाफी का न लेने को अधीनस्थ न्यायालयों को दुष्प्रेरित किया
गया,जो बी.एन.एस.एस. व दण्ड प्रक्रिया संहिता की राजाज्ञा का जहां उल्लंघन है, वहीं
वकील विरोधी गतिविधियां हैं तथा पुलिस से वकीलों को अपमानित कराने का प्रयास
किया गया, जिससे आमसभा में आम सहमति से निम्न निर्णय लिये गये :-
1. जनपद न्यायाधीश डा० बब्बू सारंग व द्वितीय स्पेशल जे०एम०सत्यवीर भाटी के यहां अनवरत सम्मानित वकील न कार्य करेंगे, न विधि व्यवसाय करेंगे तथा प्रत्येक दिन 05 सत्याग्रही विरोध में बैठेंगे व काला फीता
बांधेंगे, बहिष्कार करेंगे।
2.जनपद न्यायाधीश का मौखिक निर्देश जो राजाज्ञा भंग की गई है,उसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,स्पीकर लोकसभा,सी.जे.आई.नई दिल्ली,सी.जे.इलाहाबाद को पत्र प्रेषित किया जायेगा,जो देशहित के विरोधी कदम है।
3.कठोर कदम उठाते हुए श्रीमती लक्ष्मीकिशोर त्रिपाठी एड0 ने आम वकीलों को अपमानजनक मैसेज भेजने से उन्हें 03 साल के लिए बार संघ से निष्कासित किया गया।
4.यह बहिष्कार एक सप्ताह तक अनवरत रहेगा, तब तक ए.जे.के आदेश यदि आता है तो तद्नुसरण में निर्णय लिया जायेगा।
5. मात्र दो कोर्टों जनपद न्यायाधीश व द्वितीय स्पे०जे०एम० को छोड़कर अन्य कोर्टों में काम चलेगा।
6. सत्याग्रही सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा जब तक जनपद न्यायाधीश व स्पे०जे०एम० द्वितीय का ट्रान्सफर न होगा, किन्तु यह निर्णय समय व परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन भी किये जाने का निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



