बाराबंकी




जिला बार एसोसिएशन के स्व पंडित कन्हैया लाल शुक्ला सभागार में सम्मानित अधिवक्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह के नेतृत्व मे हुई । जिसमें स्व विषय पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये
बैठक में कहा कि स्व मे भ्रमण भी है कि आप कहा भ्रमण कर रहे है?काशी विश्वनाथ,राममन्दिर मे भगवान राम को देखने जा रहे है या ताजमहल।प्रयागराज मे भव्य,दिव्य कुम्भ जो सनातन का प्रतीक है जहा एक परिवार की तरह वसुधैव कुटुम्बकम,सर्वे भवन्तु सुखिना की भावना अमृत स्नान मे फलीभूत हुई।
कुम्भ स्नानर्थी विद्वान अधिवक्ताओ को संतोष सिंह के कर कमलो से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता पूर्व जिला शासकीय देवीशरण गुप्ता,आशीष गुप्ता,राकेश यादव ,सुनील वर्मा,सूरज कनौजिया,रामकिशोर मिश्र,शिवशंकर वर्मा,सुनील त्रिवेदी,दिनेश शुक्ला आदि बंधुओं को अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया।अधिवक्ता पवन मिश्र ने बताया यह सम्मान सभी विद्वान अधिवक्ताओ के सम्मान तक चलता रहेगा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



