*कचहरी परिसर में अधिवक्ता आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा*
तत्पश्चात अधिवक्ताओं के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित की जाएगी एक वृहद कार्यशाला इस कार्यशाला में मुख्य अतीत के रूप में बर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष/ सदस्य मुख्य स्थाई अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ श्री प्रशांत कुमार अटल रहेंगे मौजूद
कानपुर देहात …. शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में दिन के 03 बजे आपरेशन सिन्दूर में भारतीय जवानों के वीरगाथा सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) गोपाल स्वरूप ओमर एवं सह संयोजक प्रदीप कुमार पाण्डेय व जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया है कि इस अवसर पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर एक वृहद कार्यशाला का भी आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सदस्य मुख्य स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ प्रशान्त कुमार अटल रहेंगे।श्री ओमर श्री पाण्डे एवं जितेन्द्र चौहान ने इस अवसर पर जनपद न्यायालय एवं जिले की विभिन्न सभी तहसीलों में अधिवक्ता व्यवसायरत अधिवक्ताओं को सहभाग करने की अपील की।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



