ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पिछले महीने जन्मे टाइगर के शावकों को सोमवार को पहली बार एनक्लोजर से बाहर निकाला गया। टाइग्रेस दुर्गा के दोनों शावक 42 दिन बाद दौड़ते हुए मां के साथ बाहर निकले, लेकिन सैलानियों को देख सहम गए। अपने कदम पीछे खींच लिए। मां को छोड़कर वापस एनक्लोजर के गेट पर जा पहुंचे। यहां कुछ देर सैलानियों को देखा।




जब दोनों को लगा कि हम सेफ हैं, तो फिर मैदान में मां के साथ जा पहुंचे। इसके बाद दोनों ने मां दुर्गा के साथ मिलकर खूब मस्ती की। जब मां बाड़े में बने तालाब में जाकर बैठ गई, तब भी दोनों ने खूब दौड़-भाग की। ग्वालियर जू में 6 मार्च की रात यलो टाइग्रेस दुर्गा ने दो शावकों का जन्म दिया था। इनमें एक नर और एक मादा है। शावकों को डॉक्टरों की टीम ने हाउसिंग में निगरानी में रखा था।
सैलानियों के लिए शावकों को देखने का समय शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक का तय किया गया है। इन्हें रोजाना सुबह और शाम 1 घंटे के लिए ओपन एरिया में लाया जाएगा, इस बीच चिड़ियाघर घूमने आए सैलानी उन्हें देख सकेंगे।
सैलानियों के दिए नामों से शावकों को मिलेगी पहचान
चिड़ियाघर में आने वाले सैलानियों से शावकों के नामकरण के लिए पर्ची पर नाम लिखवाए गए हैं। चिड़ियाघर में दोपहर 11 से शाम 5 बजे के बीच 100 सैलानी पहुंचे। सभी से दोनों शावकों के लिए नाम लिखवाए गए। लोगों ने भोलू, नैंसी, जय जैसे नाम सुझाए हैं। एक हफ्ते तक इसी तरह लोगों से नाम लिए जाएंगे। उसके बाद इन्हीं में से कोई दो अच्छे नामों का चयन कर इनका नामकरण किया जाएगा।
एक-दो दिन में टाइग्रेस मीरा भी देगी शावकों को जन्म
जू इंचार्ज डॉ. उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शावकों के जन्म के बाद से पहली बार उन्हें एनक्लोजर से निकाला गया। तीनों स्वस्थ हैं। शावक अभी तो मां के दूध पर ही निर्भर हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनको मटन भी दिया जा रहा है। वे मां के साथ धीरे-धीरे मटन खाना सीख रहे हैं। ग्वालियर जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने बताया कि चिड़ियाघर से एक और खुशखबरी लोगों को जल्द मिलने वाली है। सफेद टाइग्रेस मीरा भी एक-दो दिन में शावकों को जन्म दे सकती है। जू में 4 नर और 3 मादा टाइगर हैं।
बच्चों ने खूब इंजॉय किया
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ग्वालियर जू घूमने आईं प्रियंका शर्मा का कहना है कि छुट्टियों में अपनी मां के घर आई हूं। जब भी मैं ग्वालियर आती हूं, तो चिड़ियाघर घूमने जरूर आती हूं। शावकों को देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। बच्चों ने भी इन्हें देखकर खूब इंजॉय किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




I was very pleased to uncover this web site. I want to to thank you for your time due to this fantastic read!! I definitely appreciated every bit of it and I have you bookmarked to look at new things on your website.