हमीरपुर ब्यूरो :–
अभी तक खाद के लिए लम्बी लाईनें अखबारों की सुर्खियां बन रही थीं लेकिन अब बीज लेने के लिए भी किसानों को लाईनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
मौदहा कस्बे के भारत संचार निगम लिमिटेड के आफिस के बगल में बने सरकारी बीज खरीद केंद्र में सुबह से ही किसानों की लम्बी लाईनें लगने लगी है।हालांकि इस दौरान सबसे अधिक मांग गेहूं के बीज की चल रही है।
इस सम्बंध में केंद्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मटर, मसूर और गेहूं का बीज उपलब्ध है लेकिन गेहूं के डीज की मांग अधिक है जिसके चलते किसानों को एक बोरी जो चालीस किलो की है दी जा रही है जिसे जैविक कल्चर मिलाकर एक हजार रुपये में दिया जा रहा है क्योंकि जैविक कल्चर खाद की कमी को काफी हद तक पूरी करने का काम करता है।बताते चलें कि गेहूं का बाजार मूल्य अधिक होने के कारण किसान सरकारी बीज भण्डारण से बीज खरीद रहे हैं जिसके चलते बीज भण्डार में किसानों की भीड़ बढ़ रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



