By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल कर 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपा रहा पति, बंगले के अंदर डरावना था मंजर!
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल कर 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपा रहा पति, बंगले के अंदर डरावना था मंजर!
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल कर 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपा रहा पति, बंगले के अंदर डरावना था मंजर!

charcha aaj ki
Last updated: September 11, 2023 6:33 am
By
charcha aaj ki
5 Min Read
Share
SHARE

नोएडा सेक्टर-30 स्थित कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या कर पति बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। हत्याकांड की जांच में जुटी नोएडा पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी के अपने घर के अंदर बने एक स्टोर रूम में छुपे होने की बात कही जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि कारोबारी पति ने पहले बेडरूम में महिला वकील से मारपीट की और उसके बाद तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को बाथरूम में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर भाग गया था। आरोपी के पास पासपोर्ट था, ऐसे में उसके विदेश भागने की भी आशंका जाहिर की जा रही थी। हत्या के कारणों को लेकर नोएडा पुलिस सोमवार दोपहर को प्रेस वार्ता कर मामले से जुड़ी जानकारी देगी।

सेक्टर-30 में रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेणु सिन्हा का शव बाथरूम में लहूलुहान हालत में मिला था। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का शक जाहिर करते हुए सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से मृतका का पति फरार था, जिसे सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला वकील की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान डीसीपी हरीश चंदर, एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 61 वर्षीय रेणु सिन्हा सेक्टर 30 के डी ब्लॉक स्थित कोठी में पति नितिन नाथ सिन्हा संग रहती थीं। उनका बेटा अमेरिका में नौकरी कर रहा है और साल में एक से दो बार ही नोएडा आता है। रेणु के भाई ने रविवार को कई बार बहन को कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर वह अपने साथी संग रेणु के घर पहुंच गया। घर में ताला लगा हुआ था और लाइट जल रही थी। किसी अनहोनी की आशंका में भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जब घर का ताला तोड़ा गया तो रेणु का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। इसका पूरा वीडियो भी पुलिस की टीम ने बनाया। शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रेणु के भाई का आरोप है कि उनका जीजा नितिन उनकी बहन को प्रताड़ित करता था, उसे शक है कि उसके जीजा ने ही उसकी बहन की हत्या कर दी है। इस दौरान फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड की टीम तथा एलआईयू मामले की छानबीन में जुट गई।

पति से रहती थी अनबन

पड़ोसियों ने बताया कि रेणु की अपने पति से अनबन रहती थी। कई बार दोनों में लड़ाई भी हो चुकी थी। रेणु के बेटे की भी अपने पिता से नहीं बनती थी। वह नोएडा आने पर भी पिता से बात नहीं करता था। आशंका है कि इसी के चलते पति ने रेणु की हत्या कर दी और फरार हो गया। शव एक से दो दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। हालांकि, असल स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पुलिस हत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। मृतका के भाई का कहना है कि उसने जब जीजा को कॉल की तो उसने खुद को लोधी रोड पर होने की बात कही। इसके बाद से मृतका के पति का नंबर बंद आ रहा था। अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीमों ने दबिश देनी शुरू कर दी थी। मोबाइल नंबर के आधार पर पति की तलाश जारी थी।

कैंसर से पीड़ित थी महिला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला कैंसर से पीड़ित थी। लंबे समय से उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक माह पहले ही महिला के कैंसर से ठीक होने की बात कही जा रही है। बीमारी की वजह से भी पति अक्सर रेणु से लड़ाई करता था। आसपास के लोगों का कहना है नितिन पड़ोसियों से भी कम ही बात करता था। बीते दो दिनों से किसी ने पति को नहीं देखा था।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

IIT कानपुर की पीएचडी छात्रा के यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सस्पेंशन पर लगाई रोक
महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला सहित चार की मौत
तरियानी प्रखंड के नरवारा एवं कुम्हरार पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष, आधी रात आया फैसला
भेंट मुलाकात: सीएम बघेल धमतरी विधानसभा पहुंचे
TAGGED:Noida Crime NewsNoida NewsNoida police
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?