हमीरपुर ब्यूरों-
कस्बे के दो इंटर कालेजों में आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 773 परीक्षार्थियों में से 231 ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं मां गीता माहेश्वरी इंटर कालेज में परीक्षा संपन्न कराई गई। नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
शनिवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा जिले के सातों विकासखंड क्षेत्र में आयोजित कराई गई। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों में से राजकीय बालिका इंटर कालेज में 245 के सापेक्ष 156 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। यहां कुल 89 अनुपस्थित रहे। इसी तरह मां गीता महेश्वरी इंटर कालेज में 528 के सापेक्ष 386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यहां पर 142 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी को ओर से नामित नोडल अधिकारी बीडीओ विपिन कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लिया। इसी तरह जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार ने नवोदय के प्रधानाचार्य निधीश सिंह के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। यह दोनों केंद्रों में सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक संपन्न कराई गई। प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों की केंद्रों के मुख्य गेट पर सघन तलाशी की गई।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



