

भिवाड़ी में हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में, एक्यूआई 400 के करीब जा पहुंचा लागू हुआ ग्रेप-3, निर्माण व खनन कार्य भी बंद।
भिवाड़ी की हवा जहरीली होती जा रही है। मंगलवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया, तो वहीं बुधवार को 337 (AQI) जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।
अब शहर में स्टोन क्रेशर, खनन गतिविधियां, हॉट मिक्स प्लांट और गैर-जरूरी निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों को स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, स्कूलों को ऑनलाइन मोड अपनाने की सलाह दी गई है।
सड़कों पर अब भी खुले में पड़ी निर्माण सामग्री प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़े कर रही है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



